सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Household goods including jewellery and cash were destroyed in the fire.

Bahraich News: आग से जेवर-नकदी के साथ गृहस्थी जली

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Household goods including jewellery and cash were destroyed in the fire.
मिहींपुरवा के मक्कापुरवा में लगी आग से जला मकान। - फोटो : मिहींपुरवा के मक्कापुरवा में लगी आग से जला मकान।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। ग्राम मक्कापुरवा में मंगलवार दोपहर एक फूस के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। नकदी व जेवर भी जल गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
Trending Videos


गांव निवासी सूरज कुमार वाल्मीकि परिवार के साथ फूस के मकान में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर अचानक उनके मकान में आग लग गई। परिजनों ने भागकर जान बचाई। आसपास के ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे मकान में रखे 85 हजार रुपये, जेवरात, कपड़े व गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। लेखपाल बृजलाल चौरसिया व ग्राम प्रधान वसी अहमद नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। पीड़ित सूरज वाल्मीकि ने बताया कि आग के बाद परिवार के सामने रहने और खाने का संकट खड़ा हो गया है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed