सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Uproar at gas agency, protest on highway, traffic jam

Bahraich News: गैस एजेंसी पर हंगामा, हाईवे पर प्रदर्शन, लगा जाम

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Uproar at gas agency, protest on highway, traffic jam
प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस। - फोटो : प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ता व कर्मी के बीच हो रही बहस।
विज्ञापन
नानपारा। घरेलू गैस सिलिंडर की बुकिंग रसीद मांगने को लेकर मंगलवार को उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालक के बीच विवाद हो गया। गुस्साए उपभोक्ताओं ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
Trending Videos


गल्ला मंडी नानपारा स्थित भारत गैस एजेंसी पर उपभोक्ता सिलेंडर बुकिंग के बाद रसीद लेने पहुंचे थे। इस दौरान स्टॉक खत्म होने, लोड न आने और वितरण व्यवस्था को लेकर नाराज उपभोक्ताओं की एजेंसी कर्मियों से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर उपभोक्ताओं ने खाली सिलिंडर सड़क पर रखकर नानपारा-नेपालगंज मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद करीब दो दर्जन उपभोक्ताओं ने एजेंसी पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि घंटों लाइन में लगने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। इस मामले में एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने मामले की जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही है।

दो हजार रुपये में ब्लैक में मिल रहा सिलिंडर
प्रदर्शन कर रहे अली अहमद, मनोज कुमार और पारस ने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मी 2000 रुपये लेकर ब्लैक में सिलिंडर उपलब्ध कराने की बात करते हैं। इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

तीन युवकों पर शांति भंग की कार्रवाई
थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मार्ग खाली कराया। इस दौरान हुई नोकझोंक के बाद तीन युवकों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed