सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The body of a male leopard has now been found in the Nishangarh range.

Bahraich News: निशानगाड़ा रेंज में अब मिला नर तेंदुए का शव

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The body of a male leopard has now been found in the Nishangarh range.
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में तेंदुओं की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब निशानगाड़ा रेंज में एक नर तेंदुए का शव मिलने की बात सामने आई है। आरोप है कि वन विभाग ने दो दिन तक इस घटना को सार्वजनिक नहीं किया और गुपचुप तरीके से पोस्टमार्टम कराकर शव को जला दिया। बिसरा जांच के लिए बरेली भेजा गया है।
Trending Videos

निशानगाड़ा रेंज में चार मार्च को गश्त के दौरान वनकर्मियों को कोहली साइट के पास एक तेंदुए का शव मिला। अधिकारियों ने शव को रेंज कार्यालय पहुंचाया। इसके बाद डॉक्टरों के पैनल ने डॉ. दीपक की अगुवाई में पोस्टमार्टम किया और रविवार को शव को जला दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। प्रारंभिक तौर पर तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि स्थानीय स्तर पर अधिकारी इस मामले में खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

दुधवा नेशनल पार्क के फील्ड डायरेक्टर एच. राजा मोहन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृत नर तेंदुए की उम्र लगभग तीन वर्ष के आसपास थी। वह अभी शावक था, उन्होंने कहा कि बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

तीन अप्रैल को मादा तेंदुआ भी मिली थी मृत
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सुजौली रेंज में तीन अप्रैल को ग्राम महराजसिंहनगर निवासी रामशरण के गन्ने के खेत में एक मादा तेंदुआ मृत मिली थी। उसके शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं थे और उसके सभी अंग सुरक्षित पाए गए थे।


बिसरा रिपोर्ट आने में लगते हैं 4 से 6 सप्ताह
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली भेजे गए बिसरा की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने में आमतौर पर 4 से 6 सप्ताह का समय लगता है। फील्ड डायरेक्टर एच. राजा मोहन ने बताया कि पूर्व में हुई घटनाओं में आपसी संघर्ष की पुष्टि हुई थी, लेकिन हाल में मिले दोनों तेंदुओं के मौत के कारणों का स्पष्ट पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed