{"_id":"69d556c9486d39f68d02b965","slug":"tiger-attacks-child-injures-head-damages-one-eye-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-147136-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बच्चे पर बाघ का हमला, सिर पर जख्म, एक आंख खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बच्चे पर बाघ का हमला, सिर पर जख्म, एक आंख खराब
विज्ञापन
बाघ के हमले में घायल राजाबाबू का हो रहा इलाज।
- फोटो : बाघ के हमले में घायल राजाबाबू का हो रहा इलाज।
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर वन रेंज में मंगलवार को घर के बाहर पेड़ के नीचे खेल रहे बच्चे पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में बच्चे की बांयी आंख पूरी तरह खराब हो गई और उसके चेहरे व सिर पर गंभीर जख्म आए। ग्रामीणों ने हांका लगाकर किसी तरह बच्चे को बाघ से छुड़ाकर सीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
ग्राम राजापुर कतर्निया के मजरा तड़पुरवा के पास बहने वाले नाले के किनारे मंगलवार सुबह गांव निवासी राजाबाबू (10) अपने कुछ साथियों के साथ खेलते हुए खेत में लगी फसल की निगरानी कर रहा था। इसी दौरान राजाबाबू पर नाले के पास झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। राजाबाबू पर बाघ को झपट्टा मारते देख उसके साथी चीख पड़े। इससे आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने तुरंत घंराबंदी कर हांका लगाना शुरू कर दिया। इससे बाघ ने लगभग 50 मीटर तक बच्चे को घसीटने के बाद छोड़ दिया और पास की झाड़ियों में चला गया। हमले में राजाबाबू की बायीं आंख बुरी तरह से छतिग्रस्त हुई है। उसके सिर और चेहरे पर भी गहरे जख्म हुए हैं।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि घायल बच्चे को छोड़कर बाघ झाड़ियों में चला गया, लेकिन फिर दहाड़ते हुए हमला करने की कोशिश की। हालांकि, ग्रामीणों ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर बच्चे को उससे बचा लिया। काफी देर तक बाघ के दहाड़ने की आवाज झाड़ियों से आती रही। पिता कमल प्रसाद ने लहूलुहान बेटे को तत्काल ग्रामीणों की मदद से सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और उसकी एक आंख पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी मोतीपुर एसके तिवारी ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई। पगचिन्हों के आधार पर हमलावर वन्यजीव की पहचान की जा रही है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
लगातार सुनाई पड़ रही बाघ की दहाड़
घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। गांव के लोग बता रहे हैं कि बाघ अभी भी झाड़ियों में मौजूद है और लगातार दहाड़ रहा है, जिससे लोग सहमे हुए हैं।
इस वर्ष हुए बाघ के हमले
02 जनवरी – कैसरगंज में तेंदुए के हमले में अच्छेलाल घायल
05 फरवरी – कतर्नियाघाट के निषाद नगर निवासी अरुण (8) की मौत
06 मार्च – खैरीघाट के बाजपुरवा गांव में अफरीन (7) घायल
07 मार्च – सुजौली के करिकोट, आजमगढ़ पुरवा में रघुवीर (7) की मौत
08 मार्च – भठ्ठा बरगदपुरवा के निशानगाड़ा रेंज में तुलसी घायल
09 मार्च – रुपईडीहा में हुए बाघ के हमले में राधेश्याम, संजना, अंकित घायल
23 मार्च – दलजीत पुरवा निवासी उपमा देवी घायल
27 मार्च – गोड़हिया नंबर-1, बभननपुरवा कैसरगंज निवासी राकेश कुमार यादव (26) घायल
03 अप्रैल – कतर्नियाघाट के ककरहा रेंज अंतर्गत मुर्तिहा निवासी करन (15 ) घायल
07 अप्रैल – बाघ के हमले में मोतीपुर रेंज के ग्राम राजापुर कतर्निया तड़पुरवा निवासी राजाबाबू (10) घायल
Trending Videos