{"_id":"6a85fd7743327e17590f06a4","slug":"leopard-attacks-a-child-sitting-outside-the-house-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-155367-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: घर के बाहर बैठे बालक पर तेंदुए का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: घर के बाहर बैठे बालक पर तेंदुए का हमला
विज्ञापन
ककरहा वन रेंज के ग्राम मंझरा प्रधानपुरवा में तेंदुए के हमले में घायल शुभम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिहींपुरवा। ककरहा वन रेंज के ग्राम मंझरा प्रधानपुरवा में मंगलवार रात घर के बाहर परिजनों के साथ बैठे आठ वर्षीय बालक शुभम यादव पर तेंदुए ने अचानक झपट्टा मार दिया। तेंदुए ने बालक को दबोच कर भागने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने शोर मचाते हुए उसका सामना किया। इससे वह बालक को छोड़कर भाग निकला। हमले में घायल शुभम को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है।
गांव निवासी सुरेश यादव रात में उमस और गर्मी के चलते घर के बाहर बैठे थे। परिवार के अन्य लोग भी कुछ दूरी पर दूसरी चारपाई पर थे। वहीं शुभम (8) इधर से उधर उछल कूद कर रहा था। परिवार के लोग बातों में मशगूल थे, तभी रात करीब आठ बजे तेंदुए ने शुभम पर हमला कर दिया। तेंदुए के झपटते ही परिजनों में अफरातफरी मच गई। बालक की चीख सुनकर सभी लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया और तेंदुए को भगाने का प्रयास किया।
शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी दौड़ पड़े। इस पर तेंदुआ बालक को छोड़कर खेतों की ओर भाग निकला। तेंदुए के हमले में शुभम की पीठ और पैर के ऊपरी हिस्से में गहरे जख्म आ गए। उसे तत्काल सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि वन विभाग की तीन टीमें गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
वन विभाग ने दी दो हजार की सहायता
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी सीएचसी पहुंची। टीम ने घायल बालक के परिजनों को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुआ अभी भी गांव के आसपास खेतों में मौजूद है। लगातार आबादी के बीच तेंदुए के पहुंचने और हमले की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव के आसपास निगरानी बढ़ाने के साथ कैमरे और पिंजरे लगाने तथा तेंदुए को जल्द पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
अगस्त में इससे पहले हुए तेंदुए के हमले
14 अगस्त, 2026: मोतीपुर रेंज के चमारन पुरवा गांव निवासी सूरज (07) तेंदुए के हमले में घायल।
14 अगस्त, 2026: धर्मापुर गांव के गुजरहना गांव निवासी जमिया (55) पर हमला कर किया घायल।
13 अगस्त, 2026: ककरहा रेंज के बेझा धर्मपुर गांव में रामदेई (52) पर हमला कर किया जख्मी।
12 अगस्त, 2026: मोतीपुर रेंज के ग्राम राजापुर गिरंट में घर के आंगन में सो रही 80 वर्षीय जयकाला पर तेंदुए का हमला।
06 अगस्त, 2026: सुजौली रेंज के धनिया बेली गांव निवासी लाली देवी (26) पर हमला, घायल।
03 अगस्त, 2026: ककरहा रेंज के खालेपुरवा गांव निवासी 12 वर्षीय अमित पर हमला, घायल।
02 अगस्त, 2026: ककरहा रेंज के महबूब नगर निवासी 38 वर्षीय पेशकार पर हमला, घायल।
-- -- -- -