{"_id":"6a85fbbd626e6bd4690358a4","slug":"on-the-first-day-oral-exams-were-held-in-some-places-while-agricultural-science-exams-took-place-in-others-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-155376-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पहले दिन कहीं मौखिक तो कहीं कृषि-विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पहले दिन कहीं मौखिक तो कहीं कृषि-विज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में परीक्षा देते बच्चे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच/नवाबगंज/हुजूरपुर। जिले के 2803 प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में बुधवार से सत्र परीक्षा शुरू हो गई। परीक्षा 24 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन नवाबगंज क्षेत्र में जहां बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई गई, वहीं हुजूरपुर क्षेत्र में कृषि, विज्ञान, गृहशिल्प और शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई। सुबह हुई बारिश का असर भी परीक्षा पर दिखाई दिया और कुछ विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति सामान्य से कम रही।
कस्बा नवाबगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में 107 बच्चे पंजीकृत हैं, जिनमें 68 ने परीक्षा दी। शिक्षक मंसूर अहमद ने बताया कि पहले दिन मौखिक परीक्षा हुई। परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 8:30 से 10:30 बजे और दूसरी पाली 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक है। उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज में 197 में से 151 और प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में 101 में से 62 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।
हुजूरपुर क्षेत्र में पहली पाली में कृषि विज्ञान और गृहशिल्प तथा दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा की परीक्षा कराई गई। कंपोजिट विद्यालय गौड़रिया में कृषि और गृहशिल्प परीक्षा का निरीक्षण किया गया। प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र कुमार सिंह समेत शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीएसए आशीष कुमार सिंह ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कराई जा रही है। परीक्षा की निगरानी के लिए अधिकारियों और शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। बारिश के कारण जहां उपस्थिति प्रभावित हुई है, वहां भी परीक्षा व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं।