फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Leopard pounces on farmer in field; farmer injured.

Bahraich News: खेत में किसान पर झपटा तेंदुआ, जख्मी

Thu, 20 Aug 2026 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on farmer in field; farmer injured.
कतर्नियाघाट के सहजरामपुरवा में तेंदुए के हमले में घायल जगदीश।
मिहींपुरवा। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे ककरहा रेंज के मंझरा सहजरामपुरवा गांव में बुधवार को खेत की ओर जा रहे किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। किसान के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख तेंदुआ भाग गया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

गांव निवासी जगदीश (57) दोपहर बाद तीन बजे गांव के पास अपने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। तेंदुए के हमले से घबराए जगदीश ने उसका सामना करते हुए शोर मचाना शुरू किया। आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़े। ग्रामीणों की भीड़ को देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।
विज्ञापन



परिजन घायल किसान को तत्काल सीएचसी मोतीपुर ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। विभाग की ओर से घायल के परिवार को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार हमलों से सहमे ग्रामीण
कतर्नियाघाट क्षेत्र में पिछले सप्ताह भर से तेंदुए के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। किसान खेतों में जाने से भी डरने लगे हैं। डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने बताया कि किसान पर तेंदुए के हमले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया। घायल के परिवार को आर्थिक सहायता दी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed