{"_id":"6988df1b03f086a8270adf27","slug":"more-fever-skin-and-respiratory-patients-came-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-144100-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बुखार, त्वचा और सांस के मरीज अधिक आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बुखार, त्वचा और सांस के मरीज अधिक आए
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में लगे जन आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन रविवार को जिले के सभी प्राथमिक व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में किया गया।
इस दौरान भारी तादाद में मरीज पहुंचे और परीक्षण कराकर दवाएं और परामर्श लिया। इनमें बुखार, खांसी, त्वचा रोग व सांस के मरीजों की तादाद अधिक रही।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबागंज में आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 45 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आयुष डॉक्टर सुरेश गुप्ता ने सभी की जांच कर आवश्यक दवाएं एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराया।
पंजीकृत मरीजों में नरेन्द्र, अब्दुल सलाम, रामगोपाल, रेखा देवी, इस्लाम, अफसाना बानो, बलिया, रामा देवी, गुलशन जहां, सलमान व आफताब सहित कुल 45 मरीज शामिल रहे।
मेले के संचालन में आयुष फार्मासिस्ट समीम अहमद, एलटी यशवंत कुमार एवं मनोज श्रीवास्तव ने पंजीकरण, जांच एवं व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीरवा में लगे जन आरोग्य मेले में डॉ. सोहेल अहमद ने मरीज को देखा। उन्होंने बताया कि लगभग 36 मरीज देखे गए, जिसमें त्वचा, बुखार और कुछ खांसी के मरीज भी रहे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डाॅ. शुएब की मौजूदगी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आईं लक्ष्मी, शुभी, गीता देवी, राबिया बानो, अर्जुन, बिट्टी, सलमा, सब्बू, रामकली की जांच कर दवा दी गई। इस मौके पर स्टाफ नर्स सुनीता एलटी मनीष मौजूद रहे।
Trending Videos