{"_id":"6988dfb0f48cdf706c00ec7a","slug":"municipalitys-bulldozer-runs-on-encroachment-bahraich-news-c-98-1-slko1007-144072-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
बहराइच में दरगाह रोड ओवरब्रिज के नीचे जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण। -स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। शहर के दरगाह रोड पर शनिवार शाम नगर पालिका व पुलिस प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। टीम ने 13 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटवाते हुए कृषि यंत्र व बिल्डिंग मेटेरियल को जब्त कर नोटिस थमाया।
नगर पालिका प्रशासन लगातार अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण करने वालों को सख्त संदेश दे रहा है। शनिवार को भी टीम ने दरगाह क्षेत्र में अभियान चलाया। टीम ने नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह की अगुवाई में दो दुकानों के सामने अवैध ढंग से रखे गए टिनशेड को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
13 अन्य दुकानों के सामने हुए अतिक्रमण को हटवाते हुए कृषि यंत्र व बिल्डिंग मटेरियल को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। सभी दुकानदारों को नोटिस थमाया गया है।
ईओ प्रमिता सिंह ने बताया कि जिन दुकान के सामने कृषियंत्र व बिल्डिंग मटेरियल को सीज किया गया है, उन सभी को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। अगर दोबारा अतिक्रमण करते पाए गए, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos