सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Now, e-KYC will be done every year under PM Kisan Yojana.

Bahraich News: पीएम किसान योजना में अब हर साल होगी ई-केवाईसी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Now, e-KYC will be done every year under PM Kisan Yojana.
विज्ञापन
बहराइच। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले किसानों को अब हर साल ईकेवाईसी कराना होगा। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने योजना को अधिक पारदर्शी और पात्र किसानों तक सीमित रखने के लिए यह फैसला लिया है। यदि कोई किसान वर्ष में एक बार ईकेवाईसी नहीं कराता है तो उसकी सम्मान निधि की अगली किस्त अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। ईकेवाईसी पूरी होने के बाद ही दोबारा भुगतान होगा। किसान पीएम किसान मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे फेशियल ईकेवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर बायोमीट्रिक ईकेवाईसी भी करा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी होगा। कृषि विभाग के न्याय पंचायत और विकास खंड कर्मचारियों की मदद से भी ईकेवाईसी कराई जा सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed