सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   The markets witnessed the splendor of Bakrid, with crowds of buyers.

Bahraich News: बाजारों में दिखी बकरीद की रौनक, खरीदारों की रही भीड़

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The markets witnessed the splendor of Bakrid, with crowds of buyers.
बहराइच के काजीपुरा में बकरों की खरीदारी करते लोग। - फोटो : बहराइच के काजीपुरा में बकरों की खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। बकरीद बृहस्पतिवार को है। इसके चलते बुधवार को बाजारों में रौनक रही। सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ती रही है। चौक बाजार, स्टीलगंज तालाब और पीपल तिराहे पर कपड़ों, जूते-चप्पलों और गृहस्थी के सामान की दुकानों पर महिलाओं और युवाओं की भीड़ देखी गई। गुरुनानक मार्केट में भी दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
Trending Videos

घंटाघर चौराहा, काजीपुरा और अमीरमाह आस्ताने के पास सिवईं और लच्छे की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। दुकानदारों के मुताबिक इस बार सिवईं की बिक्री में काफी तेजी आई है। अमीरमाह के पास दुकान लगाए रहमत और फरहान ने बताया कि भुनी हुई और सामान्य सिवईं 80 रुपये से 140 रुपये किलो तक बिक रही है। वहीं, चौक बाजार स्थित खोवामंडी में भी सुबह से खरीदारी जारी रही। दुकानदार शमीम और इकराम ने बताया कि खोवा 360 रुपये से 440 रुपये किलो तक बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकरों की बढ़ी मांग
मोहल्ला व गलियों में गांव से पहुंचे पशुपालकों से बकरे की खरीदारी करते हुए लोग नजर आए। काजीपुरा में बकरा बाजार जैसा माहौल बना रहा। यहां पर कई नस्लों के बकरे बिक्री के लिए मौजूद रहे। यहां पर 10000 से लेकर 60000 रुपये तक के बकरों की खरीद फरोख्त हुई। सबसे ज्यादा बिक्री 10 से 16 हजार कीमत वाले बकरों की हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed