{"_id":"6a17d4ecb510278b1d00e091","slug":"video-video-iithagaha-oura-masajatha-ma-akathata-ka-satha-paugdhha-gaii-bkaratha-ka-namaja-amana-va-bhaiicara-ka-maga-gaii-thaaa-2026-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ पढ़ी गई बकरीद की नमाज, अमन व भाईचारे की मांगी गई दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ईदगाह और मस्जिदों में अकीदत के साथ पढ़ी गई बकरीद की नमाज, अमन व भाईचारे की मांगी गई दुआ
बहराइच जिले में बृहस्पतिवार को अकीदत के साथ ईद-उल-अजहा की नमाज विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में अलग-अलग समय पर पढ़ी गई। लोगों ने नमाज अदा करते हुए देश में अमन व भाईचारे की दुआ मांगी।
जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप को देखते हुए इस बार बकरीद की नमाज का समय सुबह 5:30 बजे से निर्धारित किया गया था। ऐसे में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाह में भीड़ उमड़ने लगी। शहर के मरकजी ईदगाह सलारगंज में सबसे बाद में नमाज सुबह 9 बजे अदा की गई।
नमाज से पहले मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार त्याग, इंसानियत, भाईचारे और अल्लाह की राह में कुर्बानी का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अमन, मोहब्बत और सादगी के साथ पर्व मनाने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की।
नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे और अपने पूर्वजों की कब्रों पर फातिहा पढ़कर दुआ की। वहां से लौटने के बाद घरों में कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ।
पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा, जिससे पूरे जिले में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।