{"_id":"69cebc8d57022143900314c8","slug":"power-hitters-won-the-match-in-the-under-12-cricket-league-bahraich-news-c-98-1-slko1009-146853-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अंडर-12 क्रिकेट लीग में पावर हिटर्स ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अंडर-12 क्रिकेट लीग में पावर हिटर्स ने जीता मैच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
केडीसी मैदान में बृहस्पतिवार को क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। - स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
लीड:
बहराइच। केडीसी ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में चल रही अंडर-12 क्रिकेट लीग में एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में पावर हिटर्स ने शानदार खेल दिखाते हुए मास्टर ब्लास्टर्स को 53 रनों से शिकस्त दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पावर हिटर्स की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में नौ विकेट खोकर 283 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभय कुमार और मोहम्मद आसिफ ने 37-37 रन, जबकि राघव मिश्रा ने 28 रनों का योगदान दिया। मास्टर ब्लास्टर्स के गेंदबाजों द्वारा दिए गए अतिरिक्त रनों का भी टीम को बड़ा फायदा मिला। मास्टर ब्लास्टर्स की ओर से समर जायसवाल ने तीन विकेट लिए, जबकि मोहम्मद अरमान और अभिनव पांडे को दो-दो सफलताएं मिलीं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर ब्लास्टर्स की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन टीम जीत तक नहीं पहुंच सकी। कप्तान आर्यन पांडे ने 95 रनों की जुझारू पारी खेली और मोहम्मद अरमान ने 46 रन बनाए, पर पूरी टीम 35 ओवर में सात विकेट पर 230 रन ही बना पाई।
पावर हिटर्स के लिए वेदांश पांडेय और वरेन्यम ने दो-दो विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए वेदांश पांडेय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग प्रदीप गुप्ता व आशुतोष कैराती ने की और स्कोरिंग की जिम्मेदारी किशन वर्मा ने निभाई।
Trending Videos