{"_id":"69b6ff894b4349e69102d877","slug":"rpf-constable-killed-in-collision-with-speeding-bus-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-145861-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से आरपीएफ दरोगा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से आरपीएफ दरोगा की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह। (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच। तेज रफ्तार निजी यात्री बस की टक्कर से रविवार सुबह बाइक सवार रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के उपनिरीक्षक चपेट में आकर लहूलुहान हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फखरपुर विकासखंड अतंर्गत रानीपुर के अचौलिया दहौरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह (55) आरपीएफ में उपनिरीक्षक के पद पर बहराइच चौकी में तैनात थे। इस समय उनकी ड्यूटी नानपारा रेलवे स्टेशन पर लगी थी। प्रतिदिन की तरह वह रविवार सुबह बाइक से नानपारा जाने के लिए घर से निकले।
झिंगहा घाट बाईपास के निकट हाईवे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित निजी बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रामगांव थाने की पुलिस ने उनको तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन बेसुध हो गए।
वीरेंद्र के परिजन देहात कोतवाली इलाके में मोहल्ला सरस्वती नगर में निर्मित नए मकान में रह रहे हैं। परिजनों ने बताया कि वह ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
-- -- -- -- --
बड़ी बेटी की 7 मई को है शादी
सड़क हादसे में दम तोड़ने वाले आरपीएफ के उप निरीक्षक वीरेंद्र के एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। हाल ही में वीरेंद्र ने बड़ी बेटी स्नेहिल की शादी तय की थी। 20 अप्रैल को तिलक और 7 मई को शादी होनी है, लेकिन शायद होनी को कुछ और ही मंजूर था। इसके अलावा घर में दूसरी बेटी गोल्डी, पुत्र अभिषेक और पत्नी हैं। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
Trending Videos