फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Saryu's water level rose by 8 cm due to rain in Nepal.

Bahraich News: नेपाल में बारिश से सरयू का जलस्तर 8 सेमी बढ़ा

Sun, 12 Jul 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 12 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Saryu's water level rose by 8 cm due to rain in Nepal.
चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज पर बढ़ा जलस्तर। -संवाद
बहराइच। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों और गिरिजापुरी में लगातार हो रही बारिश का असर अब सरयू नदी पर साफ दिखने लगा है। बीते 24 घंटे में 92 मिमी वर्षा दर्ज होने के बाद चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज और गोपिया बैराज से शनिवार को 73,029 क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया।
विज्ञापन


इसके चलते एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 24 घंटे में 8 सेंटीमीटर बढ़कर 104.97 मीटर पहुंच गया। हालांकि नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, लेकिन तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर निगरानी तेज कर दी है।
विज्ञापन



महसी तहसील के रामसहाय पुरवा गांव में कई दिनों से सरयू नदी कटान कर रही थी। जलस्तर बढ़ने के बाद फिलहाल कटान की रफ्तार थम गई है, लेकिन ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर दोबारा घटा तो कटान और तेज हो सकती है। इसी को देखते हुए उप जिलाधिकारी महसी प्रकाश सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने शनिवार को गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नदी और गांव के बीच की दूरी का आकलन किया, जो करीब 120 मीटर पाई गई। ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए लेखपालों की टीम को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।


चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज के प्रभारी नितिन यादव ने बताया कि नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से गेरुआ और कौड़ियाला नदियों में पानी बढ़ रहा है। इसी वजह से बैराज पर डिस्चार्ज में भी धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।


सरयू ड्रेनेज खंड प्रथम के सहायक अभियंता नंदू प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार शाम चार बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 104.89 मीटर था, जो शनिवार शाम चार बजे बढ़कर 104.97 मीटर दर्ज किया गया।


उन्होंने कहा कि फिलहाल सभी प्रमुख नदियां और बैराज खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन गिरिजापुरी में भारी वर्षा को देखते हुए निचले इलाकों और तटवर्ती गांवों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट पर रखा गया है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है।



------------
बारिश और डिस्चार्ज


गिरिजापुरी में 24 घंटे में 92 मिमी बारिश
सरयू में छोड़ा गया 73,029 क्यूसेक पानी
नेपाल के पहाड़ों में लगातार वर्षा से बढ़ा बहाव


------------------------
एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी की स्थिति

24 घंटे में जलस्तर 8 सेमी बढ़ा
शुक्रवार : 104.89 मीटर
शनिवार: 104.97 मीटर

खतरे का निशान: 106.07 मीटर


----------------

बैराजों से सरयू नदी में चल रहा पानी एक नजर में -
वर्तमान जलस्तर
खतरे का निशान
डिस्चार्ज
शारदा बैराज 134.55 मीटर
135.49 मीटर
24,400 क्यूसेक
गिरिजा बैराज 134.00 मीटर
136.78 मीटर
47,181 क्यूसेक
सरयू बैराज 129.55 मीटर 1,448 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed