{"_id":"6a5299d2c25077b1090b78a9","slug":"train-operations-were-halted-for-an-hour-due-to-a-tree-falling-on-the-tracks-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-152955-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: ट्रैक पर पेड़ गिरने से एक घंटे ठप रहा रेल संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: ट्रैक पर पेड़ गिरने से एक घंटे ठप रहा रेल संचालन
Sun, 12 Jul 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। मैलानी-नानपारा रेलखंड पर बिछिया और निशानगाड़ा रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार को ट्रैक पर एक विशाल पेड़ गिरने से रेल यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा। अचानक ट्रैक अवरुद्ध होने से ट्रेन संख्या 52261 निर्धारित समय से लगभग एक घंटे की देरी से चली, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक पूरी तरह साफ कराया गया, जिसके बाद रेल संचालन सामान्य हो सका।
स्टेशन अधीक्षक सुधांशु गिरी ने बताया कि ट्रैक पर पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही इंजीनियरिंग विभाग को भेजा गया। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अवरोध हटाया और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू कराया।