सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Smuggled goods worth Rs 77,000 seized at Nepal border

Bahraich News: नेपाल सीमा पर तस्करी का 77 हजार का माल जब्त

संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 07 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Smuggled goods worth Rs 77,000 seized at Nepal border
विज्ञापन
रुपईडीहा। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के करीब 77 हजार रुपये मूल्य के सामान को एसएसबी ने रविवार रात जब्त कर लिया। इस मामले में तीन नेपाली युवकों को भी पकड़ा गया है। जब्त माल और आरोपियों को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
Trending Videos



एसएसबी 42वीं वाहिनी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार रात चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 651/11 के पास भारतीय क्षेत्र में लगभग 100 मीटर अंदर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को सिर पर कार्टन लेकर आते हुए देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में नेपाल के जैसपुर बांके निवासी साहिल अंसारी, दिलदार हुसैन और सुरेंद्र सोनी ने बताया कि वे भारत के बस्थनवा से सामान लेकर जैसपुर नेपाल जा रहे थे, लेकिन आवश्यक सीमा शुल्क (कस्टम) से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।


तलाशी के दौरान उनके पास से 39 वायरलेस स्पीकर, 145 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स, 99 वायरलेस हेडफोन, 49 स्मार्ट वॉच, 200 वायर्ड ईयरफोन और 200 चार्जिंग केबल (आईफोन) बरामद हुए। इसके अलावा बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली पैकिंग बॉक्स, स्टिकर और प्लास्टिक स्पोर्ट्स सामग्री भी मिली। कमांडेंट ने बताया कि सामान समेत आरोपियों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed