सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Strongmen set fire to the house and destroyed the crops.

Bahraich News: दबंगों ने घर में लगाई आग, नष्ट की फसल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Strongmen set fire to the house and destroyed the crops.
नानपारा के बघैलीटेपरा में लगी आग से जल रही झोपड़ी
विज्ञापन
नानपारा। बघैली टेपरा निवासी एक युवक के फूस के मकान में मंगलवार सुबह रंजिश के चलते दबंगों ने आग लगा दी। आरोप है कि मकान में आग लगाने से पहले आरोपियों ने खेत में लगी परवल की फसल भी नष्ट कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।


गांव निवासी कमलेश ने बताया कि रंजिश के चलते गांव के ही सतेंद्र, मैकू खान तथा तीन अन्य लोगों ने मंगलवार को उनके खेत में लगी परवल की फसल को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद आरोपियों ने उनके फूस के मकान में आग लगा दी। आग लगने से मकान में रखा अनाज, कपड़े, नकदी तथा गृहस्थी का अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित के अनुसार अग्निकांड में करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed