सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   बहराइच में तीन तलाक और उत्पीड़न के आरोप, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच में तीन तलाक और उत्पीड़न के आरोप, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:36 PM IST
बहराइच में तीन तलाक और उत्पीड़न के आरोप, विवाहिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार
बहराइच के रुपईडीहा में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए रुपईडीहा थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का आरोप है कि उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया तथा विवाह के बाद लगातार प्रताड़ित किया गया। इकरा खान पुत्री समीर खान ने बताया कि उसकी शादी 4 नवंबर 2023 को मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार रेहान खान पुत्र अच्छन निवासी राजाजीपुरम, थाना तालकटोरा, लखनऊ के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद लगभग दो वर्ष तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और ससुर द्वारा उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया गया। उसने आरोप लगाया कि कई बार उसकी जान लेने का प्रयास भी किया गया। स्थिति गंभीर होने पर उसने अपनी मां फातिमा को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसकी मां उसे अपने साथ रुपईडीहा ले आईं। थाने में मौजूद फातिमा ने बताया कि उनकी बेटी की जान को खतरा था, इसलिए वह उसे अपने साथ ले आईं। वहीं, इकरा ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके ससुर अच्छन ने कई बार बंदूक के बल पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब उसने इस संबंध में अपने पति रेहान खान से शिकायत की तो उसने उसे चुप रहने की धमकी दी और किसी को बताने पर गोली मारने की बात कही। इकरा ने यह भी आरोप लगाया कि तीन तलाक देने के बाद उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। मां-बेटी ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत ने बताया कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Damoh News: 60 फीट गहरे सूखे कुएं में गिरने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मोटर निकालते वक्त हुआ हादसा

10 Jun 2026

Ujjain News: भांग से हुआ शृंगार, सूर्य-चन्द्र-डमरू-त्रिशूल से सजे बाबा महाकाल, पहनी मखाने और इलायची की माला

10 Jun 2026

बाराबंकी: ट्रैक्टर ट्राली से टकराई बाइक, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

10 Jun 2026

कानपुर: निराला नगर में टूटी पाइप लाइन, सड़कों पर बह रहा पानी

10 Jun 2026

Haridwar: परिवहन विभाग व पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी

09 Jun 2026
विज्ञापन

Vikasnagar: शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी

09 Jun 2026

Dehradun: बल्लूपुर-पांवटा फोरलेन पर घायल अवस्था में मिला हिरन

09 Jun 2026
विज्ञापन

अतरौली में ई-ऑफिस के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना

09 Jun 2026

Video: सीतापुर में पुरानी रंजिश में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंत्री को मारी गोली, हालत गम्भीर

09 Jun 2026

संतोष हॉस्पिटल की इमरजेंसी में लगी आग, बमुश्किल बची मरीजों की जान

09 Jun 2026

VIDEO: घंटों देरी से चली ट्रेनें, यात्री रहे परेशान

09 Jun 2026

VIDEO: बसों में भीड़ और अव्यवस्थाओं से परीक्षार्थी परेशान, रोडवेज के दावों की खुली पोल

09 Jun 2026

VIDEO: अधूरी तैयारियों के बीच कीठम मालगोदाम शुरू

09 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बदला माैसम, आंधी के साथ जमकर हुई बारिश; कार पर गिरा होर्डिंग

09 Jun 2026

डिवाइडर नहीं अवैध ब्रेकर बना राहुल की मौत की वजह, CCTV से खुलासा

09 Jun 2026

शुक्लागंज: एचटी केबल की कराई गार्डिंग, दो गांवों की बिजली गुल

09 Jun 2026

पटियाला में नहर से मिला आठ साल के बच्चे का शव

09 Jun 2026

शुक्लागंज: सेतु निगम ने 22 भवन स्वामियों को दिया मुआवजे का चेक

09 Jun 2026

कान्हा गोशाला में गोवंशों को उमस भरी गर्मी से बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं

09 Jun 2026

सरैया आरओबी: क्रॉसिंग से स्कूल के बीच गर्डर रखने की तैयारी शुरू

09 Jun 2026

मेरा गांव, मेरी शान: गढ़ी उजाले खां गांव की पहचान बना देशभक्ति का जज्बा, पीढ़ियों से फौज में दे रहे सेवाएं

09 Jun 2026

अलीगढ़ में राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय वर्ग में युवतियों ने दिखाया साहस

09 Jun 2026

Meenakshi Natarajan Nomination Cancelled: सीएम मोहन ने बताई मीनाक्षी का नामांकन रद्द होने की असली वजह

09 Jun 2026

कानपुर: ट्रक की टक्कर से रेलिंग पर चढ़ी कार, लगा भीषण जाम

09 Jun 2026

कानपुर: मैदान में एकत्र कूड़े में लगाई आग, दमकल ने पाया काबू

09 Jun 2026

इटावा: तेज तूफान में ओएचई बिजली लाइन में फंसी बोरी

09 Jun 2026

दवा दिलाने के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोपी भेलकर्मी पुलिस मुठभेड़ में घायल

09 Jun 2026

अलीगढ़ के बोरना गांव में निर्माणाधीन मकान पर सो रहे मजदूर पर डंपर ने पलटी मिट्टी, मौत

09 Jun 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बोले- 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत का लक्ष्य

09 Jun 2026

डिजिटल ई-रजिस्ट्री नीति के खिलाफ आक्रोशित हैं कोल तहसील के अधिवक्ता

09 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed