{"_id":"6a292601ec6dbe814d0a80c9","slug":"video-bharaica-ka-rapaiidaha-ma-mathaka-patharatha-ka-tasakara-garafatara-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच के रुपईडीहा में मादक पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के रुपईडीहा में मादक पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार
बहराइच के रुपईडीहा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 6.113 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत ने बताया कि 9 जून 2026 को थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने शिवपुर मोहरनिया तिराहे के पास चेकिंग के दौरान दिनेश कुमार दीक्षित पुत्र रामफल दीक्षित निवासी केवलपुर नई बस्ती, थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया। उसके पास एक सफेद प्लास्टिक की बोरी में 6.113 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
थाना रुपईडीहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले भी दो मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास सामने आया है ,प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, उपनिरीक्षक जितेश कुमार सिंह सहित थाना रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की टीम शामिल रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।