{"_id":"6a2dab5dc4766e11c60721dc","slug":"the-practice-match-was-quite-thrilling-bahraich-news-c-98-1-slko1009-151242-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: काफी रोमांचक रहा अभ्यास मैच का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: काफी रोमांचक रहा अभ्यास मैच का मुकाबला
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शनिवार को स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने तेज गति से खेलते हुए कई बेहतरीन मूव बनाए और गोल करने के अवसर भी तैयार किए। मुकाबले के दौरान दोनों पक्षों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय तक चले मैच में दोनों टीमों ने तीन-तीन गोल किए, जिसके चलते मुकाबला 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
कोच मोहम्मद आरिफ और राकेश ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाते हुए निष्पक्ष तरीके से मैच का संचालन किया। खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर मोहम्मद तौसीफ, आयुष, प्रखर, अंशुमान, समर सिंह, आदित्य सैनी व प्रत्यूश सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।