{"_id":"69b84ed68c4869ba7c05e504","slug":"three-hospitals-sealed-two-served-notices-bahraich-news-c-98-1-slko1009-145920-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तीन अस्पताल सील, दो को थमाया गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तीन अस्पताल सील, दो को थमाया गया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा स्थित अस्पताल पर छापा मारते सीएमओ। -संवाद
विज्ञापन
मिहींपुरवा। जिले में अवैध ढंग से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सख्त अभियान चलाया। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने मिहींपुरवा के कई अस्पतालों पर अचानक छापे मारे। गंभीर अनियमितताएं मिलने पर तीन अस्पतालों को सील कर दिया गया, जबकि दो को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
निरीक्षण में नवभारत हॉस्पिटल, कृष्णा हॉस्पिटल और तारा देवी विशेश्वर दयाल अस्पताल में आवश्यक मानकों की कमी, अभिलेखों में गड़बड़ी और अन्य खामियां पाई गईं। नियमों के उल्लंघन पर इन तीनों अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। सेवा हॉस्पिटल और मां बिंद्रा हॉस्पिटल में भी कई कमियां मिलने पर संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जांच के दौरान न्यू इंडिया हॉस्पिटल बंद मिला। अस्पताल के गेट पर ताला लगा होने पर अधिकारियों ने मौके पर नोटिस चस्पा कर चेतावनी दी कि निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम में एसडीएम मिहींपुरवा, नायब तहसीलदार, नोडल अधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान अस्पतालों में भर्ती मरीजों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर भेजकर भर्ती कराया गया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे।
-- -- -- --
सीएमओ की चेतावनी
- जिले में अवैध व मानक विहीन अस्पताल किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
- नियमों का उल्लंघन मिलने पर अस्पताल सील करने सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- सभी निजी अस्पतालों को निर्धारित मानकों और नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
- मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं विभाग की प्राथमिकता हैं।
Trending Videos