फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Visitors stole a computer monitor from the district jail.

Bahraich News: मुलाकातियों ने जिला कारागार से चोरी किया कंप्यूटर का मॉनिटर

Sat, 01 Aug 2026 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Visitors stole a computer monitor from the district jail.
बहराइच। जिला कारागार के आवेदन कक्ष से शुक्रवार दोपहर कंप्यूटर मॉनिटर चोरी हो गया। बंदियों से मुलाकात के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया होती है। इसके लिए कारागार परिसर में एक अलग कक्ष बनाया गया है। पिछले कुछ दिनों से आवेदन कक्ष में काफी भीड़ रहती थी। कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर भी शिकायतें सामने आ रही थीं। शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में लोग आवेदन कक्ष में मौजूद थे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने वहां लगा कंप्यूटर मॉनिटर चुरा लिया। मॉनिटर गायब होने की जानकारी मिलते ही कारागार के अधिकारी सकते में आ गए। जिला कारागार अधीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed