फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth jumps in front of train; body gets stuck in engine; route disrupted.

Bahraich News: ट्रेन के सामने कूदा युवक, इंजन में फंसा शव, रूट बाधित

Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Youth jumps in front of train; body gets stuck in engine; route disrupted.
जरवलरोड। रेलवे स्टेशन के पास फाटक संख्या 295 पर मंगलवार को एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। इससे ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। युवक का शव इंजन में फंसने से ट्रेन लगभग एक घंटे वहीं खड़ी रही। इससे गोंडा-लखनऊ प्रखंड पर ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। पुलिस व आरपीएफ जवानों ने किसी प्रकार शव को बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन वहां से रवाना हुई। गोरखपुर के नकहा जंगल से चलकर लखनऊ जाने वाली ट्रेन संख्या 55061 सुबह लगभग 9.30 बजे जरवलरोड पहुंची थी। इसी दौरान एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। इंजन की चपेट में आने से उसकी कट कर मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद चालक ने ट्रेन रोक कर सूचना रेलवे मास्टर को दी। कुछ ही देर में घटना स्थल पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व आरपीएफ बुढ़वल के जवान भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन लोगाें ने कड़ी मशक्कत के बाद इंजन में फंसा शव बाहर निकाला। इसके बाद ट्रेन को 10:30 बजे के आसपास लखनऊ के लिए रवाना किया गया। इस दौरान लगभग एक घंटे गोंडा-लखनऊ मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। इससे लगभग छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed