सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth killed, woman critical in road accident

Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, महिला गंभीर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Youth killed, woman critical in road accident
विज्ञापन
रिसिया। अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos


कटिलिया गांव निवासी राजेश कुमार (22) अपने निजी टेंपो से रविवार की सुबह प्रतिदिन की तरह सब्जी लेने के 6 बजे घर से मंडी के लिए निकले थे। जब राजेश जोलाहन पुरवा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से टेंपो की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक राजेश अंदर ही दब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। परिजनों ने लहूलुहान हालत में राजेश को अंदर से निकालकर सीएचसी रिसिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता मिश्रीलाल ने बताया कि राजेश सब्जी बेचने का काम करते थे और रोजाना अपने टेंपो से बहराइच जाकर सब्जी लाकर चौराहे पर बिक्री कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं, रामगांव के मन्नाजोत गांव निवासी हरिद्वार अपनी पत्नी ब्रिजमती (30) और पांच वर्षीय पुत्री के साथ मोटरसाइकिल से बहराइच जा रहे थे। इसी दौरान बेगमपुर के निकट सड़क पर अचानक आए बंदर से टकराकर बाइक पलट गई। इससे तीनों लोग सड़क पर गिर पड़े। हादसे में ब्रिजमती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पति और बच्ची बाल-बाल बच गए। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed