सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Fraud of 1.48 crore rupees transferred from Dayashankar account to 69 people in ballia

Ballia News: लिपिक दयाशंकर के खाते से 69 लोगों को ट्रांसफर हुए थे 1.48 करोड़, विजिलेंस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2026 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: विजिलेंस वाराणसी के एसपी ने लिपिक दयाशंकर वर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सीएमओ बलिया से लिपिक के बैक खाते से मिले विवरण के आधार पर जानकारी मांगी है।

Fraud of 1.48 crore rupees transferred from Dayashankar account to 69 people in ballia
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग के लिपिक दयाशंकर वर्मा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) कर रही है। विजिलेंस वाराणसी के एसपी ने सीएमओ बलिया से प्रधान लिपिक दयाशंकर के बैक खाते से मिले विवरण के आधार पर जानकारी मांगी है।

Trending Videos


दयाशंकर के बैंक खाते से मई 2013 से जून 2017 के बीच 69 लोगों के खाते में 1.48 करोड़ से ज्यादा रुपये ट्रांसफर हुए हैं। उसमें स्वास्थ्य विभाग के कितने कर्मचारी हैं, इसकी जानकारी मांगी गई है। सूत्रों के अनुसार, 69 लोगों की सूची में कर्मचारियों के अलावा जनप्रतिनिधि, नेता, अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतर्कता अधिष्ठान वाराणसी (विजिलेंस) के एसपी ने पत्र के माध्यम से कहा कि जांच के दौरान दयाशंकर ने बताया कि मई 2013 से जून 2017 तक उसके वेतन के बैंक खाते में कर्मचारियों के वेतन, एरियर के 1,48,99,276 रुपये ट्रेजरी से आए थे। दयाशंकर ने वेतन खाते का ट्रांजेक्शन जांच अधिकारी को उपलब्ध कराया है।

दयाशंकर ने बताया कि उस दौरान उसके वेतन खाते का उपयोग तत्कालीन डीडीओ करते थे। डीडीओ, चिकित्सा विभाग के कर्मचारियों का वेतन व अन्य मद के रुपये मेरे वेतन खाते में मंगाते थे। मैं ये रुपये कर्मचारियों के खाते में ट्रांसफर कर देता था। इस बाबत प्रभारी सीएमओ डॉ. आनंद सिंह ने कहा कि विजिलेंस के पत्र के आधार पर जांच कर जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed