{"_id":"69d7f30321a577896604e274","slug":"35-posts-in-the-joint-hospital-deployment-of-13-only-five-doctors-found-in-the-opd-ballia-news-c-190-1-ana1001-161423-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: संयुक्त चिकित्सालय में 35 पद, तैनाती 13 की, ओपीडी में मिले सिर्फ पांच चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: संयुक्त चिकित्सालय में 35 पद, तैनाती 13 की, ओपीडी में मिले सिर्फ पांच चिकित्सक
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर सोनबरसा में मरीजों के बेहतर इलाज मिले इसके लिए 29.10 करोड़ से 100 बेड का संयुक्त राजकीय चिकित्सालय बना है। इसमें 35 चिकित्सकों के पद सृजित हैं। लेकिन तैनाती 13 की है। ओपीडी में सिर्फ पांच चिकित्सक मरीजों की जांच-इलाज करते हैं।
शासन की ओर से दो साल पहले 15 चिकित्सकों की तैनाती की गई थी, लेकिन भवन हैंड ओवर न होने के नाम पर सात चिकित्सकों को दूसरे स्वास्थ्य केंद्र से अटैच कर दिया गया और दो ने जॉइन नहीं किया। संयुक्त राजकीय चिकित्सालय में 35 की जगह सिर्फ नौ चिकित्सक डयूटी पर है। इमरजेंसी में डयूटी करने वाले चिकित्सक की दूसरे दिन ड्यूटी से ऑफ रहता है।
रोजाना सिर्फ चार या पांच चिकित्सक ही अस्पताल आते हैं। बृहस्पतिवार को पांच ओपीडी में फिजिशिन डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. अभिषेक सिंह, दंत चिकित्सक डाॅ. कृष्णदेव, डाॅ. शाल्टी कसेरा मरीजों का इलाज करतीं मिलीं। सीएमएस डाॅ. विमल कार्यालय का काम निपटा रहे थे।
दो चिकित्सक छुट्टी पर थे। आर्थो सर्जन मेडिकल बोर्ड में गए थे। कुल करीब 480 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मौसम के बदलाव से वायरल संक्रमण, गले में खराश, सांस के मरीज ज्यादा रहे। ओपीडी में बच्चों की भी संख्या अधिक रही। मरीजों को चिकित्सक से दिखलाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
नया भवन अभी सिर्फ शोपीस बना हुआ है। वार्डों में बेड न लगने के कारण मरीजों को सीएचसी में भर्ती किया जाता है।
बाल रोग विशेष व ईएनटी सर्जन की तैनाती की लंबे समय से मांग चल रही है।
चिकित्सक की कमी के कारण जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा रेफर मरीज बैरिया से आते हैं, संसाधन रहने के बावजूद मेन पावर की कमी से तहसील क्षेत्र के करीब चार लाख की आबादी बेहतर इलाज को बलिया जिला अस्पताल या छपरा पटना जाने को मजबूर होती है। अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, ईएनटी सर्जन की लंबे समय से मांग चल रही है। मजबूरन मरीज एमबीबीएस चिकित्सक से इलाज कराते हैं।
सात चिकित्सक दूसरे स्वास्थ्य केंद्र से अटैच : शासन ने 13 चिकित्सकों डॉ. व्यास कुमार सीएचसी सिकंदरपुर, डॉक्टर प्रणय कुणाल बांसडीह, डॉ. साकेत बिहारी, डाॅक्टर अभिषेक कुमार, डाक्टर प्रियंका राय व सीएमएस डाक्टर आरके सिंह लंबे समय से मेडिकल छुट्टी पर है।
नेत्र चिकित्सक डाक्टर अभिषेक सिंह भी छुट्टी पर है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पीपी सिंह जयप्रकाश नगर में तैनात है। 36 नर्स, 10 फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ का पद है, लेकिन मौके पर एक भी पैरामेडिकल स्टाफ अब तक तैनात नहीं किया गया है।
Trending Videos