{"_id":"6a7cc3aff37623218c00a018","slug":"a-massive-crowd-turned-out-to-pay-tribute-to-martyr-vinod-rai-ballia-news-c-190-1-bal1001-170700-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नरही गोलीकांड में शहीद विनोद राय को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नरही गोलीकांड में शहीद विनोद राय को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब
विज्ञापन
बैरिया कस्बा में तिरंगा यात्रा निकालते सीबी मिश्र साथ में अन्य।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरही। नरही थाना गोली कांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की तरफ से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जन सैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को नरही स्थित खेल मैदान पर फेफना विधानसभा के अलावा जनपद के सभी क्षेत्रों से पार्टी कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। इसके पहले फेफना के सभी गांवों से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा नरही पहुंची, मोटर साइकिल जुलूस में सम्मिलित हजारों कार्यकर्ता नरही खेल मैदान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे।
प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह समेत सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय विनोद राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने विनोद राय की शहादत की उस रात को याद करते हुए कहा कि ‘ राष्ट्र व समाज पर संकट के समय मजबूती से खड़ा होने वाला ही आपका नेता होता है।’ पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने सपा के परिवारवादी विचारधारा पर तंज कसते हुए कहा कि ‘सपा सरकार में अपराधियों के हौंसले बुलंद थे। बांसडीह विधायक केतकी सिंह ने कहा कि’अपने पार्टी एवं नेता के लिए अपने जीवन का बलिदान देने वाले विनोद राय को नमन है, वहीं उपेंद्र तिवारी राजनीति में एक मिशाल हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा ने कहा कि ‘भाजपा सरकार ने सपा के गुंडाराज को मिट्टी में मिलाने का काम किया है। आज देश एवं प्रदेश में गांव, गरीब, किसान सभी का मान सम्मान सुरक्षित है। विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह ने बलिया के क्रांतिकारी इतिहास को याद करते हुए कहा कि ‘बलिया की क्रांतिकारी भूमि को नमन है। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ने विनोद राय के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि ‘ उपेन्द्र तिवारी अपने कार्यकर्ता के प्रति सम्बन्ध एवं समर्पण के अदभुत उदाहरण है, आपके जज्बे को सलाम है।’
श्रद्धांजलि सभा में चौसा (बक्सर) ब्लॉक प्रमुख सुनीता राय, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन विनोद शंकर दूबे, दिनेश तिवारी, चेयरमैन अमरजीत सिंह, पवन कुमार राय, शहीद विनोद राय की पत्नी राधिका राय, पुत्री प्रिया राय, वर्षा राय, खुशी राय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक गोपाल राय के नेतृत्व में टीम ने अपनी प्रस्तुति दी। संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया।