सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A one-kilometre-long traffic jam formed immediately after the exam ended

Ballia News: परीक्षा खत्म होते ही लगा एक किमी लंबा जाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A one-kilometre-long traffic jam formed immediately after the exam ended
पुलिस भर्ती परीक्षा छुटने के बाद नगर के टीडी कालेज चौराहा पर लगा वाहनों का जाम।संवाद - फोटो : मेला तीज में जलवा विखेरते गायक जस्सी गिल और बब्बल राय
विज्ञापन
बलिया। उप निरीक्षक परीक्षा के लिए देर रात परीक्षार्थी विभिन्न ट्रेनों से आने व जाने का क्रम बना रहा। परीक्षा खत्म होते ही शहर में एक किमी लंबा जाम लग गया। वहीं परीक्षार्थियों की भीड़ ट्रेन की ऐसी कोच में भी घुस गई। जिससे एसी कोच भी जनरल की तरह हो गया था। वहीं परीक्षार्थियों के सहूलियत के लिए प्लेटफार्म संख्या एक पर मुख्य गेट के सामने हेल्प डेस्क व सर्कुलेटिंग एरिया में होल्डिंग एरिया पर तैनात पुलिसकर्मी उनकी समस्या का समाधान करते रहे। शुक्रवार की सुबह लखनऊ-छपरा, उत्सर्ग सहित अन्य ट्रेनों से सैकड़ाें परीक्षार्थी पहुंचे। दोपहर में परीक्षा खत्म होने पर शहर के परीक्षा केंद्रों के परीक्षार्थी दौड़ते हुए स्टेशन पहुंचे, वहां छपरा-मथुरा व कामायनी एक्सप्रेस से अपने गंतव्य को रवाना हुए। कामायनी 11 मिनट बाद रवाना हुई। जनरल बोगी में पैर रखने की जगह नहीं थी। अभ्यर्थी स्लीपर व एसी बोगी में सवार होकर रवाना हुए।
Trending Videos

ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की होती रही। परीक्षा में गोरखपुर, वाराणसी, आजमगढ़, सोनभद्र, जौनपुर क्षेत्र के ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए है। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन का संचालन किया, पहले दिन एक घंटे लेट पहुंची। स्टेशन परिसर व प्लेटफार्म पर सीसी कैमरे से कंट्रोल रूम से आरपीएफ जवान निगरानी करते रहे। उपनिरीक्षक परीक्षा सुबह की पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे छुटा तो टीडी कालेज से बहादुरपुर तक वाहनों का जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीडी काॅलेज, कुंवर सिंह कालेज, जीजीआईसी सहित पांच परीक्षा केंद्रों के हजारों परीक्षार्थियों की भीड़ अचानक सड़क पर पहुंची तो वाहनों के पहिया थम गए। एक घंटे तक जाम के कारण ओवर ब्रिज, रोडवेज तिराहा व बहादुरपुर तक जाम रहा। जाम में फंसी स्कूली बसों में बच्चे परेशान नजर आए। कोतवाली पुलिस टीडी कालेज से वाहनों को डीएम आवास व मिड्ढी चौराहा की तरफ डायवर्ट करने के आधे घंटे बाद जाम कम हुआ तो प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed