सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   A pontoon bridge was repaired after 13 days of damage due to a storm, after 50 barrels were washed away.

Ballia News: आंधी में टूटा पीपा पुल 13 दिन बाद किया ठीक, 50 पीपे बह गए थे

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A pontoon bridge was repaired after 13 days of damage due to a storm, after 50 barrels were washed away.
विज्ञापन
बैरिया। नौरंगा गांव के सामने गंगा नदी पर बना पीपा पुल शनिवार की शाम को दुरुस्त कर दिया गया है। चार मई को आई भीषण आंधी और बारिश के कारण यह पीपा पुल बीच से टूट गया था।

जिसे लोक निर्माण विभाग ने दोबारा जोड़ दिया है। पुल चालू होते ही क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता शिवमोहन राम के अनुसार, आंधी-पानी से क्षतिग्रस्त हुए पीपा पुल को दोबारा चालू करने के मरम्मत कार्य में लगभग 9 लाख रुपये का खर्च आया है। शनिवार देर शाम काम पूरा होते ही पुल को आम जनता के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार मई को अपराह्न लगभग 4 बजे अचानक आई आंधी में बरसात के कारण नौरंगा में गंगा नदी पर बना 110 पीपों का यह पुल टूटकर दो भागों में बंट गया था।
दरअसल, पुल से बंधे एक स्टीमर को बचाने के चक्कर में कर्मचारियों ने पीपा पुल के तार और रस्सियां खोल दी थीं।
इसके चलते दया छपरा साइड के करीब 50 पीपे तेज बहाव और हवा के साथ बहकर बिहार की तरफ जाने लगे थे। हादसे के वक्त पुल से गुजर रहे कई लोग फंस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed