{"_id":"6a0a268ce672ddfe3e092204","slug":"four-huts-were-burnt-to-ashes-goods-including-rs-25000-cash-were-burnt-ballia-news-c-190-1-bal1001-164144-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चार झोपड़ियां जलकर राख, 25 हजार नकद सहित सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चार झोपड़ियां जलकर राख, 25 हजार नकद सहित सामान जले
विज्ञापन
बांसडीह तहसील क्षेत्र के देवडीह गांव में लगी आग के दौरान जला घर में रखा घरेलू उपयोग के सामान। ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोघा। तहसील क्षेत्र के ग्राम देवडीह में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में चार झोपड़ियां जल गईं। पीड़ित परिवारों का 25,000 नकद, अनाज, बर्तन जलकर नष्ट हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
गांव निवासी धनुबारी, सीताराम बारी और मुन्ना बारी के घर आसपास ही स्थित हैं। शनिवार की रात सभी लोग भोजन करने के बाद आराम से सोए हुए थे। इसी बीच, देर रात करीब 1:30 बजे अचानक धनुबारी के घर से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। जब तक गहरी नींद में सोए ग्रामीण कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने आसपास की चार झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।
झोपड़ियों के भीतर रखा 25,000 नकद, खाने-पीने के लिए रखा क्विंटल गेंहू व चावल, बेड, कपड़े और बर्तन सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवारों के पास अब सिर छुपाने की जगह और दाने-दाने का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई।
मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से अथक प्रयास करते हुए आग पर काबू पाया, जिससे आग को और आगे फैलने से रोका जा सका। रविवार की सुबह हल्के के लेखपाल ने तुरंत प्रभावित गांव का दौरा किया। उन्होंने अग्नि पीड़ितों से मुलाकात कर हुए नुकसान का विस्तृत आंकलन किया। लेखपाल ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और शासन की ओर से हर संभव आर्थिक व सरकारी सहायता जल्द से जल्द दिलाने का पूरा भरोसा दिया है। संवाद