{"_id":"6a0a2722eb7f6e147902f238","slug":"pandah-bdo-suspended-for-harassing-a-female-employee-ballia-news-c-190-1-bal1001-164143-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: महिला कर्मी के उत्पीड़न के आरोप में पंदह के बीडीओ निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: महिला कर्मी के उत्पीड़न के आरोप में पंदह के बीडीओ निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंदह (बलिया)। विकास खंड पंदह के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्रवण प्रसाद गुप्ता पर महिला कर्मी की ओर से लगाए गए उत्पीड़न के आरोपों को शासन ने गंभीरता से लेते हुए निलंबित कर दिया है।
जिला स्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने यह कार्रवाई की। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
करीब 10 महीने तक पंदह ब्लॉक में बीडीओ के पद पर तैनात रहे श्रवण प्रसाद गुप्ता की कार्यशैली शुरू से ही विवादों में रही। खासकर अधीनस्थ कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों के साथ व्यवहार को लेकर ब्लॉक परिसर में अक्सर चर्चाएं होती थीं। इसी बीच ब्लॉक की एक महिला कर्मचारी ने उन पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिलास्तरीय अधिकारियों से शिकायत कर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तर पर परिवाद समिति गठित कर जांच शुरू कराई गई। समिति ने महिला कर्मी समेत संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए। साथ ही कार्यस्थल की परिस्थितियों, कार्यालयीन व्यवहार और सेवा आचरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की भी पड़ताल की गई।
जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर समिति ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी। मामला प्रकाश में आने के बाद करीब एक पखवाड़े पूर्व ही श्रवण प्रसाद गुप्ता को तत्काल प्रभाव से डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। इसके बाद विभागीय स्तर पर जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई।
जांच के दौरान कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति व्यवहार और प्रशासनिक आचरण से जुड़े कई बिंदु सवालों के घेरे में पाए गए। रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद शासन ने निलंबन का आदेश जारी कर दिया। इस बाबत सीडीओ ओजस्वी राज ने निलंबन की पुष्टि की है। विभागीय जांच चल रही है