सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Scorching sun returns after 18 days, temperature rises by five degrees in four days

Ballia News: 18 दिन बाद हुई चिलचिलाती धूप, चार दिन में पांच डिग्री बढ़ा तापमान

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Scorching sun returns after 18 days, temperature rises by five degrees in four days
नगर के रोडवेज बस स्टेशन तिराहा के समीप धूप और लू से बचाव के लिए चेहरा ढककर अपने गंतव्य काे जात
विज्ञापन
बलिया। भीषण गर्मी और लू का असर रविवार का रहा। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार दिन में पांच डिग्री तापमान बढ़ गया है। 18 दिन बाद चिलचिलाती धूप हुई तो लोग परेशान हो गए।

शनिवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 12-14 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलीं। गर्म हवाओं के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर रहा। इस कारण दोपहर के समय लोग घरों से निकलने से बचते रहे। दोपहर में सड़कें सुनसान नजर आईं। बाहर निकलने वाले धूप से बचने के लिए खुद को पूरी तरह ढककर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्म पश्चिमी हवाओं के बीच दोपहर में निकलने पर अहसास ऐसा हो रहा था, जैसे शरीर ही झुलस जाएगा। घर से निकलते समय सिर पर गमछा व दुपट्टा रखकर लोग निकले। शाम होने तक गर्मी का अहसास कम नहीं हुआ। गांधी महाविद्यालय मिड्ढा के प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि अभी लू का दौर जारी रहेगा। तापमान में और वृद्धि के आसार हैं। बेल्थरारोड में तेज धूप और गर्म हवाओं से लोग बेहाल दिखे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्का भोजन और तरल पदार्थ का सेवन करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed