फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   After the protest by women, the country liquor shop of Ghogha Chatti was closed.

Ballia News: महिलाओं के विरोध के बाद घोघा चट्टी की देसी शराब की दुकान बंद कराई

Sun, 26 Jul 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
After the protest by women, the country liquor shop of Ghogha Chatti was closed.
बांसडीह क्षेत्र में घोघा चट्टी पर शराब दुकान खोलने की सूचना पर पहुंचकर हंगामा करती महिलाएं। जाग
बांसडीह/घोघा। नवसृजित देसी शराब की दुकान को लेकर देवरार गांव की महिलाएं घोघा चट्टी पहुंचकर प्रदर्शन करने लगीं। एसडीएम ने अंतिम निस्तारण तक दुकान को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पहले मंगलपुरा और डुहिया में स्थानीय लोगों के विरोध के कारण आबकारी विभाग ने तीन दिन पूर्व ही देसी शराब की दुकान को घोघा चट्टी स्थानांतरित किया था।
विज्ञापन

शनिवार को जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली, देवरार गांव की महिलाएं एकजुट होकर दुकान पर पहुंच गईं और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए दुकान पर मौजूद सेल्समैनों ने खुद को दुकान के अंदर बंद कर लिया। महिलाओं का कहना था कि गांव के पास शराब की दुकान किसी भी कीमत पर संचालित नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने दुकान को हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम बांसडीह पुष्कर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी तथा आबकारी विभाग के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से काफी देर तक वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं दुकान हटाने की मांग पर अड़ी रहीं।

स्थिति की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम ने मामले के निस्तारण तक दुकान को अस्थायी रूप से बंद कराने का आदेश दिया।
एसडीएम पुष्कर मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई और अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed