UP Encounter: मुठभेड़ में गोवध से जुड़े दो आरोपी अरेस्ट, एक के पैर में लगी गोली; पूर्व मंत्री ने की थी शिकायत
Ballia News: गौवंश चोरी व गौवध मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा और दूसरे आरोपी से चाकू बरामद हुआ। इधर, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने गाय-बछिया चोरी प्रकरण में डीजीपी से कार्रवाई की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Encounter News: बलिया के बांसडीहरोड थाना पुलिस ने रविवार तड़के गौवध से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में आरोपी कयामुद्दीन राजू निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा के पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस तथा दूसरे आरोपी दीपक के पास से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार सुबह करीब 2:35 बजे बांसडीहरोड तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति छाता गांव की ओर से एक गौवंश को चोरी-छिपे बांसडीहरोड की तरफ ले जा रहे हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में कयामुद्दीन राजू (28) निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसके कब्जे से 0.315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
मौके से दूसरे आरोपी दीपक अंसारी (40) निवासी अहमदपट्टी थाना रसड़ा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी गौवंश को वध के उद्देश्य से ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व मंत्री ने की थी शिकायत
पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दिउली गांव में गाय और बछिया चोरी के मामले की शिकायत अपर मुख्य सचिव एवं डीजीपी को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई करने और आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
पूर्व राज्य मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि ग्राम दिउली, थाना बांसडीह रोड निवासी गौ पालक अनूप वर्मा की एक गाय और एक गाभिन बछिया 23/24 जुलाई की रात चोरी हो गई। पीड़ित द्वारा बांसडीह रोड थाने में नामजद शिकायत देने के बाद भी पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।
पत्र के अनुसार, पीड़ित गौ पालक सुबह से ही अपनी गाय और बछिया की तलाश करते हुए बलिया शहर के कसाई टोला तथा काजीपुरा क्षेत्र तक पहुंच गए। वहां एक हिंदू परिवार ने अपने घर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई, जिसमें गाय और बछिया को चोरों द्वारा ले जाते हुए देखा गया।