फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP: Liquor smuggling via the Ganges captured on drone camera

UP: ड्रोन कैमरे में कैद हुआ गंगा के रास्ते शराब तस्करी का खेल, बलिया से बिहार पहुंचाई जा रही है बड़ी खेप

Sun, 26 Jul 2026 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 26 Jul 2026 06:48 AM IST
सार

अब तस्कर गंगा नदी के रास्ते शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। इसका खुलासा ड्रोन कैमरे में कैद तस्वीरों में हुआ है, जिसमें कथित तौर पर गंगा पार से शराब की बड़ी खेप बिहार लाने की तैयारी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
UP: Liquor smuggling via the Ganges captured on drone camera
नरही थाना क्षेत्र में नदी के तटवर्ती इलाके में ट्रैक्टर से उतारकर बोरी में रखते शराब। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करी का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। ट्रेनों के रास्ते जीआरपी की सख्ती के बाद सड़क मार्ग पर उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस ने निगरानी बढ़ा कर जांच तेज कर दी है। अब तस्कर गंगा नदी के रास्ते शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे हैं। इसका खुलासा ड्रोन कैमरे में कैद तस्वीरों में हुआ है, जिसमें कथित तौर पर गंगा पार से शराब की बड़ी खेप बिहार लाने की तैयारी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन


बक्सर पुलिस की ओर से ड्रोन से लिया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल ड्रोन फुटेज की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा कि वायरल फुटेज नरही थाना क्षेत्र के उमरपुर दियारा इलाके के नदी तट का है।
विज्ञापन


वीडियो में कथित तौर पर कुछ लोग ट्रैक्टर से शराब की पेटियां नदी किनारे लाते दिखाई दे रहे हैं। इन पेटियों को घाट के पास पीले रंग की तिरपाल से ढककर रखा जाता है। फिर उन्हें सफेद रंग की बोरियों में पैक कर नाव पर लादने की तैयारी की जाती है। इसके बाद इन्हें गंगा नदी के रास्ते बिहार भेजा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दियारा क्षेत्र पहले भी शराब, मवेशी तथा अन्य अवैध तस्करी को लेकर संवेदनशील माना जाता रहा है। लोगों का कहना है कि गंगा के दियारा क्षेत्रों में नियमित ड्रोन निगरानी, जल पुलिस की गश्त और संयुक्त अभियान चलाए जाने से इस प्रकार की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।


वायरल वीडियो पुराना लग रहा है। सुरक्षा के दृष्टि से क्षेत्र में पुलिस की गस्त बढ़ा दी गई है। अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है। तस्करी में किसी पुलिसकर्मी की संलिप्तता मिलने पर कार्रवाई तय होगी।
- अक्षय कुमार, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed