सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Army soldier Akhilesh Singh Funeral Rites with Tiranga Yatra in Ballia

UP News: एक हफ्ते पहले छुट्टी काट कर ड्यूटी पर लौटा था जवान, अब तिरंगे में लिपटा; नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 11 Apr 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

Ballia News: बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र अठिलापुरा निवासी सेना के जवान अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो तिरंगा यात्रा निकाल कर नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी गई।  

Army soldier Akhilesh Singh Funeral Rites with Tiranga Yatra in Ballia
सेना के जवान को दी अंतिम विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र अठिलापुरा निवासी सीमा सुरक्षा बल जवान अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर रसड़ा पहुंचने पर लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत माता की जय के बीच नम आंखों से अंतिम विदाई दी। परिजनों के रूदन क्रंदन से उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई। 

Trending Videos


अखिलेश सिंह का आर्थिव शरीर रसड़ा पहुंचने पर क्षेत्र के युवाओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकालकर जवान के पैतृक गांव अठिलापुरा पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। अखिलेश सिंह सीमा सुरक्षा बल में वर्ष 2013 गोरखपुर में भर्ती हुए थे और वर्तमान में सिलीगुड़ी में तैनात थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


9 अप्रैल 2026 को ड्यूटी के दौरान अचानक अधिलेश की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इनकी शादी 2014 में हुई थी। माता गोमती देवी, पत्नी रोली सिंह, केवल दो पुत्रियां नैन्सी (10 वर्ष) तथा नित्या सिंह (04 वर्ष) का बिलखना देख हर किसी आंखें नम हो गईं। अखिलेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

सेना के जवानों के बीच अंतिम संस्कार बलिया गंगा तट पर किया गया। मुखाग्नि बड़े भाई अवधेश सिंह ने दिया। सांसद प्रतिनिधि रजनीश राय, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सतीश सिंह, ग्राम प्रधान दिनेश राजभर, पवन सिंह, विजय शंकर यादव, जयप्रकाश यादव सहित भारी संख्या लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसे भी पढ़ें; UP News: मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, टहलने निकले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े हुई घटना से हड़कंप
 
एक सप्ताह में तीन जवानों के निधन से लोग मर्माहत
एक हफ्ते में सेना के तीन जवान के खोने से क्षेत्र में गम का माहौल है। प्रधानपुर निवासी रणजीत यादव एवं अनिल कुमार गुप्ता अब अठिलापुरा निवासी अखिलेश कुमार सिंह के निधन का समाचार सुन हर कोई मर्माहत था। अखिलेश कुमार सिंह 15 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। पांच अप्रैल को ही ड्यूटी ज्वाइन करने गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed