पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Associates paid tribute to Bhamashah.

Ballia News: भामाशाह को सपाजन ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 30 Jun 2026 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Associates paid tribute to Bhamashah.
सपा कार्यालय परिसर में भामा शाह की जयंती पर उनके चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित करते सांसद
बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर व्यापारी सम्मान दिवस के रूप में महान दानवीर एवं राष्ट्रभक्त भामाशाह की जयंती सोमवार को मनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लोकसभा बलिया के सांसद सनातन पांडेय ने भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन प्रकट किया। इस मौके पर सांसद ने व्यापारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील सर्राफ ने कहा कि आज के परिवेश में व्यापारी वर्ग अपने कारोबार को लेकर जूझ रहा है। किसी स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है, जिससे उसकी परेशानी बढ़ती जा रही है। सम्मानित होने वाले लोगों में प्रमुख व्यापारी अशोक कुमार, सत्यनारायण वर्मा, विजय कुमार, विकास गुप्ता, राजू वर्मा एवं उमेश चंद्र सर्राफ शामिल थे। इस मौके पर राम जी गुप्ता, विकेश सिंह सोनू, शशिकांत चतुर्वेदी, अनिल राय, नीरज सिंह गुड्डू आदि मौजूद थे। संचालन बीरबल राम ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed