{"_id":"6a42d25e50c328386b06c6be","slug":"devotees-of-shrinath-displayed-their-valor-with-lathis-ballia-news-c-190-1-bal1001-167464-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: श्रीनाथ के भक्तों ने लाठियों से किया शौर्य का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: श्रीनाथ के भक्तों ने लाठियों से किया शौर्य का प्रदर्शन
विज्ञापन
रसड़ा क्षेत्र के नागपुर स्थित श्रीनाथ बाबा मंदिर परिसर में रोट पूजन लठ लेकर शामिल लोग।संवाद
- फोटो : नई सराय चौकी क्षेत्र में शहबाजपुर चौराहे पर सोमवार की देर रात बिजली ना आने को लेकर प्रदर्शन करते लोग. संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के नागपुर स्थित श्रीनाथ मठ पर आयोजित श्रीनाथ बाबा की पूजा में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीनाथ भक्तों ने लाठियों से शौर्य का प्रदर्शन किया।
पूजा की शुरुआत श्रीनाथ बाबा के रोट प्रसाद को सर्वप्रथम सूफी संत रोशन शाह, नागपुर, रसड़ा, कंसो तथा टिकदेवरी सहित विभिन्न मठों पर अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद नागपुर मोतीरा के ग्रामीणों ने श्रीनाथ बाबा के जयकारों के बीच लाठियों के साथ परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। उनके पश्चात डेहरी गांव के श्रद्धालुओं ने पूजा संपन्न की। कोटवारी, टिकदेवरी, नगपुरा, अठिला, नगहर, सरदासपुर, रामपुर, जाम, सुल्तानपुर, कंसो पटना, खड़सरा, मंदा, अमहर दक्षिण पट्टी, गढ़िया, मुड़ासन, पकड़ी, खेजुरी, सहतवार, कटहुरा, मुंडेरा, नीबू कबीरपुर, कट्या, अठगांवा, अमवा, सती माई, संवरूपुर, पचवार, सुल्तानीपुर सहित सैकड़ों गांवों के श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में भाग लिया।
महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरि, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह, परमेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, सुभासपा नेता शिवेंद्र बहादुर सिंह, गोविंद नारायण सिंह, वशिष्ट नारायण सोनी, अनिल सिंह, सतीश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, प्रदीप सिंह, राजधारी सिंह, जय प्रकाश साहू, अरविंद सिंह सेंगर, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर यादव, सुरेंद्र सिंह उपस्थित रहे। पूजा समिति के अध्यक्ष ने आयोजन के सकुशल संपन्न होने पर श्रीनाथ भक्तों तथा शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार, कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस तथा पीएसी के जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात रहे। दो वर्ष बाद रसड़ा में होगी अगली पूजा: पूजा के दौरान घोषणा की गई कि श्रीनाथ बाबा की अगली पूजा रसड़ा स्थित श्रीनाथ धाम पर आयोजित होगी। यह आयोजन प्रत्येक दो वर्ष पर किया जाता है।