पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Electric current surges through handpump; mother gets electrocuted, daughter rushes to save her; both die.

Ballia News: हैंडपंप में उतरा करंट, जद में आई मां, बचाने दौड़ी बेटी, दोनों की मौत

Tue, 30 Jun 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electric current surges through handpump; mother gets electrocuted, daughter rushes to save her; both die.
सिकंदरपुर क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में हैंडपंप में करेंट की जद में आने से मृतका बिना सिंह। फा - फोटो : सीसवाला निवासी युवा अजय फगेडिया
सिकंदरपुर (बलिया)। थाना क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में सोमवार की शाम मां-बेटी करंट लगने से झुलस गईं। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डूहा बिहरा गांव निवासी राकेश सिंह की पत्नी बीना सिंह (45) सोमवार की शाम घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थीं। बताया जा रहा है कि हैंडपंप में सबमर्सिबल लगा हुआ था। इसी दौरान किसी कारणवश हैंडपंप में करंट उतर आया और बीना सिंह उसकी चपेट में आ गईं। मां को करंट से तड़पता देख उनकी 20 वर्षीय पुत्री काजल उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। यह दृश्य देखकर छोटी बेटी सुमन ने शोर मचाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
--9 फरवरी को होनी थी बेटी काजल की शादी
परिजनों ने बताया कि काजल की शादी ताड़ीबड़गांव निवासी युवक से तय हुई थी। 9 फरवरी का विवाह होना था। घर में खुशियों का माहौल था। बीना सिंह के तीन पुत्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, दीपेंद्र सिंह और धीरेंद्र प्रताप सिंह हैं। काजल के अलावा पुत्री सुमन है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे पुत्र धीरेंद्र प्रताप सिंह बेसुध नजर आए। बीना के पति राकेश सिंह इलाहाबाद में ठेकेदारी करते हैं। करीब एक वर्ष पूर्व वह भी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे और अभी उनका उपचार चल रहा है।

सिकंदरपुर क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में हैंडपंप में करेंट की जद में आने से मृतका बिना सिंह। फा

सिकंदरपुर क्षेत्र के डूहा बिहरा गांव में हैंडपंप में करेंट की जद में आने से मृतका बिना सिंह। फा- फोटो : सीसवाला निवासी युवा अजय फगेडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed