पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   'Loktantra Rakshak Senani' bid a final farewell with a Guard of Honour.

Ballia News: गार्ड ऑफ ऑनर के साथ लोकतंत्र रक्षक सेनानी को अंतिम विदाई दी

Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
'Loktantra Rakshak Senani' bid a final farewell with a Guard of Honour.
सुखपुरा कस्बा लोकतंत्र रक्षक सेनानी मृतक दीनानाथ सिंह।फाइल फोटो, परिजन - फोटो : ग्रीन ग्लोबल ग्रुप की ओर से हिसार में तैयार पौधालय। स्रोत : संस्था
सुखपुरा (बलिया)। लोकतंत्र रक्षक सेनानी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला मंत्री रहे कॉमरेड दीनानाथ सिंह का रविवार की रात उनके पैतृक आवास सुखपुरा में निधन हो गया। सोमवार सुबह उनके आवास पर प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वे सुखपुरा इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस बल ने दिवंगत लोकतंत्र रक्षक सेनानी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक अंतिम सलामी दी। तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार रजनीश सिंह तथा लेखपाल कुबेर यादव ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। सभी ने कॉमरेड दीनानाथ सिंह के सामाजिक एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

इस मौके पर दिवंगत दीनानाथ सिंह के बड़े भाई प्रभुनाथ सिंह, प्रबंधक दिनेश चंद सिंह, संतोष सिंह, प्रदीप सिंह,अजय सिंह,सुनील सिंह,भारत वीर सिंह, अनूप सिंह,उदय नारायण सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

सुखपुरा कस्बा लोकतंत्र रक्षक सेनानी मृतक दीनानाथ सिंह।फाइल फोटो, परिजन

सुखपुरा कस्बा लोकतंत्र रक्षक सेनानी मृतक दीनानाथ सिंह।फाइल फोटो, परिजन- फोटो : ग्रीन ग्लोबल ग्रुप की ओर से हिसार में तैयार पौधालय। स्रोत : संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed