{"_id":"698c6016aad5a1c08d0bc80b","slug":"bairia-police-station-in-charge-suspended-for-showing-robbery-case-as-theft-in-ballia-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: लूट के मामले को चोरी दिखाने में नपे बैरिया थाना प्रभारी, निलंबित; डीआईजी के निरीक्षण के बाद गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: लूट के मामले को चोरी दिखाने में नपे बैरिया थाना प्रभारी, निलंबित; डीआईजी के निरीक्षण के बाद गिरी गाज
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 11 Feb 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Ballia News: लूट के मामले को चोरी दिखाने के मामले में बलिया जिले के बैरिया थाना प्रभारी को निलंबित किया गया। डीआईजी के निरीक्षण के बाद कार्रवाई की गई।
मौके पर जांच करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बलिया जिले में बैरिया क्षेत्र के भिखाछपरा नई बस्ती (मुज के डेरा) गांव में 8 फरवरी की रात में मोतीलाल गोंड के घर हुई लूट के मामले में मंगलवार रात पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह पीड़ितों से मिलने पहुंचे। उनसे लूट के संबंध में बारीकी से पूछताछ की। घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाकों का भ्रमण भी किया।
Trending Videos
बदमाश किस रास्ते से आए और किस रास्ते गए आदि की जानकारी ली। उन्होंने बैरिया पुलिस को लूट की घटना को चोरी लिखने पर जमकर फटकार लगाई। डीआईजी के निर्देश पर एसपी ने तत्कालीन थाना प्रभारी विपिन सिंह को निलंबित कर दिया। एक दिन पहले ही उनका स्थानांतरण यहां से चितबड़ागांव थाने पर किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने कहा कि आपराधिक घटनाओं को मिनिमाइज करके दर्ज करना अपराध के श्रेणी में आता है। इस हम कभी स्वीकार नहीं करते। स्थानीय पुलिस को कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने को चेतावनी दी।
इसे भी पढ़ें; खाकी पर दाग: मोबाइल चोरी के आरोपी दो पुलिसकर्मी निलंबित, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी करतूत
पुलिस उपमहानिरीक्षक ने पीड़ितों को भरोसा दिया कि उनके साथ न्याय होगा। सभी अपराधी पकड़े जाएंगे। लूट का माल भी बरामद किया जाएगा। डीआईजी के साथ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बैरिया मो.फहीम कुरैशी के अलावा बैरिया थाने की पूरी फोर्स मौजूद थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन