सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Embroidered lehengas are the first choice

Ballia News: एंब्रायडरी वाले लहंगे पहली पसंद

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Embroidered lehengas are the first choice
नगर के शहीद पार्क चौक ​स्थित दुकान में सहालग के लिए लहंगा की खरीदारी करती महिलाएं और युवतियां।
विज्ञापन
बलिया। शादी-विवाह का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में बाजारों में भी रौनक आने लगी है। कपड़ा बाजार गरमा गया है। इस बार दुल्हनों के बीच लहंगों का क्रेज साफ नजर आ रहा है। वहीं, दूल्हे को शेरवानी पसंद आ रहा है। मेंहदी रस्म अदायगी के लिए एक कलर के कपड़ों की मांग हो रही है।
Trending Videos

दुकानदारों के अनुसार, ब्राइडल वियर में वेलवेट सिल्क और प्योर सिल्क लहंगों की सबसे अधिक मांग है। इसके साथ ही पेस्टल शेड्स, मिरर वर्क और हैवी एंब्रायडरी वाले लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। दुकानदार उर्वशी ने बताया कि वर्क लहंगे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं साड़ियों में विचित्रा, बनारसी सिल्क, एचओ और लिनन की मांग तेजी से बढ़ी है। मिरर वर्क, थ्रेड वर्क, कश्मीरी कढ़ाई और जरी से सजे लहंगे खास पसंद किए जा रहे हैं। नेट, वेलवेट और सिल्क फैब्रिक में बने ब्राइडल लहंगों की बिक्री बेहतर चल रही है। इनकी कीमत 4 हजार से 20 हजार रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोवेस्टर्न व जोधपुरी शूट की अधिक मांग
दुल्हा घर के मुन्ना बताते है कि दूल्हे के लिए शेरवानी के अलावा शूट व कोट पैंट की डिमांड अधिक रहती है। इंडोवेस्टर्न व जोधपुरी शूट अधिक भा रहे हैं। इस बार डिजाइन और रंगों की काफी वैरायटी है, जिससे बजट और पसंद के अनुसार चयन करना आसान हो गया है। इनकी कीमत 5 हजार से 15 हजार रुपये है।
बाजार में इस सीजन में कपड़ों का अच्छा रेंज है। पेस्टल रंगों के लहंगे और साड़ियों पर की गई कढ़ाई बेहद खूबसूरत लग रही है। कीमत भी ठीक-ठाक है। - शालिनी देवी, ग्राहक।
इस साल शादी के लिए शाॅपिंग आसान हो गया है। वाराणसी व दिल्ली से खरीदारी के बजाय जिले में खरीद की जा रही है। एक ही जगह अच्छे डिजाइन व हर बजट में कपड़े मिल रहे हैं। - रिचा, ग्राहक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed