सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Block chief accused of assault, CO begins investigation

Ballia News: ब्लॉक प्रमुख पर मारपीट का आरोप, सीओ ने शुरू की जांच

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Block chief accused of assault, CO begins investigation
विज्ञापन
बलिया। बेलहरी ब्लॉक प्रमुख पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप के मामले में जांच तेज हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) बैरिया ने मामले की जांच शुरू की है। रविवार को पीड़ित धर्मेंद्र तिवारी ने सीओ कार्यालय पहुंचकर अपना बयान दर्ज कराया।

हल्दी थाना क्षेत्र के नीरुपुर गांव निवासी धर्मेंद्र तिवारी ने 22 मई को पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में आरोप लगाया कि 20 मई को वह ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर हल्दी से बलिया जा रहे थे। इसी दौरान दुबहड़ क्षेत्र के धरनीपुर के पास बेलहरी ब्लॉक प्रमुख शंशाक शेखर तिवारी और उनके साथ मौजूद कुछ लोगों ने ई-रिक्शा रोक लिया। पीड़ित के अनुसार बीडीसी चुनाव लड़ने को लेकर कहासुनी के बाद उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। धर्मेंद्र तिवारी का आरोप है कि घटना में उनके सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किए जाने के बाद एसपी ने जांच के आदेश देते हुए क्षेत्राधिकारी बैरिया को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी थी। जांच के तहत रविवार को धर्मेन्द्र तिवारी सीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उनका बयान दर्ज किया गया। पीड़ित ने जांच अधिकारियों के समक्ष अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई।
विज्ञापन
Trending Videos

क्षेत्राधिकारी बैरिया मुहम्मद फहीम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वहीं, ब्लाॅक प्रमुख शशांक शेखर तिवारी का कहना है कि आरोप लगाने वाले से उनकी मुलाकात भी नहीं है। सीओ के यहां बयान देकर वो स्वयं फंसे हैं। मैं अपने मोबाइल की सीडीआर व सीसीटीवी फुटेज सीओ के यहां प्रस्तुत करूंगा। गलत आरोप लगाने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed