सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Employment fair on June 2, youth will get job opportunities in the private sector

Ballia News: दो जून को रोजगार मेला, युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी का अवसर मिलेगा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Employment fair on June 2, youth will get job opportunities in the private sector
विज्ञापन
बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से दो जून को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
Trending Videos

जिला सेवायोजन अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि रोजगार मेले का आयोजन दो जून को जिला सेवायोजन कार्यालय, सतनी सराय में किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनी की ओर से लोन ऑफिसर पद के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लगभग 15 हजार रुपये वेतन के साथ प्रोत्साहन राशि, वाहन ईंधन भत्ता तथा पीएफ जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कार्यस्थल के रूप में बलिया, गाजीपुर और मऊ सहित अन्य जनपद निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के लिए सभी अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। पंजीकृत अभ्यर्थियों का कैंपस चयन भी रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed