सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to increased demand, power cuts are more in seven areas.

Ballia News: बढ़ी मांग तो सात इलाकों में बिजली कटाैती ज्यादा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Due to increased demand, power cuts are more in seven areas.
विज्ञापन
बलिया। मौसम में बदलने के साथ ही ट्रांसफॉर्मर पर भार बढ़ गया है। इससे शहर के रामपुर उदयभान, आनंद नगर, सिविल लाइन, शहीद पार्क चौक, कदम चौराहा, अमृतपाली, सहोदरा आदि क्षेत्रों में आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है।

वहीं, ग्रामीण क्षेत्र सिकंदरपुर, मनियर व बांसडीह में कटौती बढ़ने से लोग परेशान हैं। बैरिया में लो वोल्टेज की समस्या ज्यादा है। ग्रामीण राम अवध, मनोज कुमार, बब्बन मौर्या व रमाशंकर ने बताया कि बिजली के उपकरण जर्जर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बिजली की 10 प्रतिशत दर बढ़ाने के लिए तैयारी में है लेकिन बेपटरी आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने की कोई योजना नहीं है। बिल वसूली के लिए दरवाजे पर दस्तक देती है लेकिन सप्लाई कटने पर कोई नहीं आता है। किसान विनय तिवारी, गोबर्धन राय, मगन पांडेय ने बताया कि धान की बेहन लगाने का समय आ गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

नहरों में पानी नहीं है, ऐसे में बिजली कटौती से खेती भी प्रभावित हो रही है। कभी उपकेंद्र पर फाल्ट तो आए दिन तार टूटने व ट्रांसफार्मर जलने के कारण दिन-रात मिलाकर मुश्किल से कई शिफ्टों में आठ से दस घंटे बिजली सप्लाई हो रही है। इस पर सत्ता पक्ष के नेता का ध्यान है और न ही प्रशासनिक अधिकारी ही ध्यान दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed