{"_id":"6a0e0f371727f70aea0d3ee0","slug":"drug-dealers-go-on-strike-against-online-drug-sales-70-of-medical-stores-remain-closed-ballia-news-c-190-1-ana1001-164384-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ दवा व्यापारियों की हड़ताल, 70 फीसदी मेडिकल स्टोर रहे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ दवा व्यापारियों की हड़ताल, 70 फीसदी मेडिकल स्टोर रहे बंद
विज्ञापन
दवा कारोबारियों द्वारा हड़ताल के चलते विशुनीपुर दवा मंडी परिसर में बंद पड़ी दुकाने।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलिया। ऑनलाइन बिक्री, ई फार्मेसी की मनमानी और दवा में भारी छूट के विरोध में शहर से ग्रामीण क्षेत्र की सभी दवा की दुकानें बुधवार को बंद रहीं। व्यापारियों ने जगह-जगह बाइक जुलूस निकाल विरोध जताया। पांच करोड़ का कारोबार प्रभावित रहा।
हालांकि संगठन ने इमरजेंसी मरीजों के हित में कुछ दवा की दुकानों को चिकित्सक के निर्देश पर छूट दे रखी थी। हड़ताल के चलते मरीज भीषण गर्मी में दवा के लिए भटकते रहे। नर्सिंग होम संचालकों का भी दवा व्यापारियों के हड़ताल को समर्थन प्राप्त रहा। मेडिकल स्टोर के बंद होने से जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक मरीजों की भीड़ रही। सरकारी अस्पतालों के दवा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही।
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले बिशुनीपुर दवा मंडी में धरना प्रदर्शन किया। दवा दुकानदारों ने बाइक रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित पत्रक प्रशासनिक अधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर देशभर के केमिस्ट्स एवं ड्रगिस्ट्स ने जन स्वास्थ्य और लाखों छोटे केमिस्ट्स के अस्तित्व से जुड़े गंभीर मुद्दों के विरोध में एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया।
ज्ञापन में दवाओं की अवैध एवं अनियमित ऑनलाइन बिक्री, बिना वैध चिकित्सीय पर्चे के दवाओं की बिक्री और होम डिलीवरी तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा अत्यधिक छूट की अनुचित नीति पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया गया। बलिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि दवा विक्रेता समाज की स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा हैं।
उनकी समस्याओं और हितों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाया जाना अत्यंत आवश्यक है। पंदह में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। बेल्थरारोड में दवा व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर तालाबंदी कर विरोध जताया।
दी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर सिंह पिक्कू ने कहा कि दवा कोई सामान्य उपभोक्ता वस्तु नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य एवं रोगी सुरक्षा से जुड़ा एक संवेदनशील विषय है। सिकंदरपुर में दवा व्यापारियों ने मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ नारेबाजी की तथा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी न्यायिक पुष्कर मिश्रा को सौंपा।
संगठन के अध्यक्ष अविनाश राय ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और अनियंत्रित ई-फार्मेसी व्यवस्था छोटे दवा व्यापारियों के अस्तित्व पर संकट बन गया है।
इस मौके पर रामबचन वर्मा, मयंक श्रीवास्तव, डॉ. उमेश चंद, रजनीश श्रीवास्तव आदि दवा व्यापारी मौजूद रहे।

Trending Videos