सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   POCSO Act accused accused of kidnapping a teenager

Ballia News: पॉक्सो एक्ट के आरोपी पर किशोरी के अपहरण का आरोप

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
POCSO Act accused accused of kidnapping a teenager
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत करते हुए परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक को पत्रक साौंपा। पीड़ित का आरोप है कि पूर्व में दर्ज छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में सुलह न करने पर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पिता ने अपनी बेटी की सकुशल तलाश की मांग की है। एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार 20 अप्रैल को मानिकपुर निवासी मुख्य आरोपी राजकमल वर्मा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पीड़ित का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी और उसके परिजन केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पिता के मुताबिक इसी रंजिश में 19 मई की भोर में आरोपियों ने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर मेरी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। इस घटना के संबंध में पीड़ित पिता का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में पिता की तहरीर पर छह नामजद और कुछ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed