सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   In Ballia, miscreants damaged the statue of Baba Saheb.

Ballia News: बलिया में अराजकतत्वों ने बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त की

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
In Ballia, miscreants damaged the statue of Baba Saheb.
विज्ञापन
गड़वार (बलिया)। गड़वार-पियरिया मार्ग स्थित आंबेडकर कॉलोनी में मंगलवार देर रात अराजक तत्वों ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह जानकारी होने पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना पर नाराजगी जताई। सूचना पर गड़वार थाना प्रभारी हितेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया और तत्काल प्रतिमा की मरम्मत करवाई।
Trending Videos


ग्रामीणों ने मांग की कि यहां नई प्रतिमा स्थापित की जाए। घटना को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी हितेश सिंह ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द नई प्रतिमा लगवाई जाएगी। दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानकारी होने पर सभी राजनीतिक दलों के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी पहुंच गए थे। सपा नेता व फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव के पुत्र रोहित यादव, बसपा जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पांडेय, फेफना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव महेश यादव, पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार, भाजपा नेता मन्नू सिंह, मुन्ना चौरसिया, सपा नेता बीरबल राम, अजीत सिंह, मुकेश सिंह, कौशल गोंड और शंकर भारती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed