सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Due to the change in weather, more patients of viral infection and joint pain reached

Ballia News: मौसम के बदलाव से वायरल संक्रमण जोड़ों के दर्द के ज्यादा पहुंचे मरीज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Due to the change in weather, more patients of viral infection and joint pain reached
गंगा नदी पार ​शिवपुर दीयर हरदेव सिंह के डेरा ​स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का उपचा - फोटो : nowshera news
विज्ञापन
बलिया। जिले के 81 पीएचसी व न्यू पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला प्रभारी एसीएमओ डॉक्टर योगेन्द्र दास ने बताया कि 755 मरीज इलाज कराने पहुंचे। मरीजों को दवा भी उपलब्ध कराया गया।
Trending Videos

जयप्रकाश नगर मुरली छपरा ब्लाॅक के प्रभावती देवी सीएचसी जयप्रकाश नगर पर 43 मरीजों, पीएचसी मुरली छपरा पर 52 मरीजों, न्यू पीएचसी बहुआरा लालगंज पर 14 मरीज, टोला शिवन राय न्यू पीएचसी पर 16 मरीज तथा न्यू पीएचसी कर्ण छपरा पर आठ मरीजों का इलाज हुआ। स्वाथ्यकर्मियों ने मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा पीएचसी पर डॉक्टर रामध्यान में 38 मरीजों का उपचार कर दवाइयां उपलब्ध काराई। होम्योपैथिक के डॉक्टर अभिमन्यु यादव, फार्मासिस्ट प्रमोद पटेल, अशोक कुमार, मिथिलेश सिंह सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। इंदरपुर में न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. आशीष चौहान ने 47 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। न्यू पीएचसी कसौंडर पर डाॅ. राजेश यादव, न्यू पीएचसी मालीपुर पर आयुष चिकित्सक डाॅ. खालिद, न्यू पीएचसी भीमपुरा नंबर दो पर आयुष चिकित्सक डाॅ. अजीत कुमार, न्यू पीएचसी किशोरगंज पर फार्मासिस्ट अजय नारायण सिंह, न्यू पीएचसी इंद्रौली मलकौली पर आयुष चिकित्सक ने मरीजों का उपचार किया
फेफना में पीएचसी वैना पर 30 महिला-पुरुषों व बच्चों का इलाज हुआ। डॉक्टर ओपी सिंह ने बताया कि मौसम के बदलाव से वायरल संक्रमण, जोड़ों में दर्द व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed